
बड़ी खबर : एसीएमओ व नायब तहसीलदार का अल्ट्रासाउण्ड केंद्रो पर छापा, दो सील, संचालकों में मचा हड़कंप
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : जिले के डीएम अनुनय झा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम ने गुरुवार को महराजगंज शहर के दो अल्ट्रासाउण्ड केंद्रो पर रेड डाला। दोनो अल्ट्रासाउण्ड केंद्रो पर एक भी अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट नही मिले जिसके बाद संचालकों से उनके बारे पूछताछ किया गया। जिसके बारे में एसीएमओ को कुछ स्पष्ट बता नही पाए। और बाहर चले गए। जब अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट से फोन पर बात हुई तो भ्रामक रिपोर्ट दिया गया। अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट द्वारा बताया गया कि वह पडरौना कुशीनगर में है उनके द्वारा पिछले दिनों के रिपोर्ट के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दी गयी जिसके बाद अल्ट्रासाउण्ड मशीन को सील कर दिया गया। इस मामले में एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्रो पर छापे मारी की गई है जिसमें दो अल्ट्रासाउंड केंद्रो पर अल्ट्रासोनोलॉजिस्ट मौजूद नही मिले जिसके बाद दोनों अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दिया गया। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : Maharajganj :- फ्लू टीकाकरण में धीमी प्रगति पर CMO ने अधिकारियों को दी चेतावनी